कानपुर देहात में बाल श्रम उन्मूलन अभियान तेज, जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन में जिला प्रोवेशन अधिकारी ने बताया कि मिशन शक्ति फेज 5 अभियान ऑपरेशन मुक्ति के अंतर्गत बाल श्रम उन्मूलन अभियान जनपद में जोरों से चलाया जा रहा है।

कानपुर देहात: जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन में जिला प्रोवेशन अधिकारी ने बताया कि मिशन शक्ति फेज 5 अभियान ऑपरेशन मुक्ति के अंतर्गत बाल श्रम उन्मूलन अभियान जनपद में जोरों से चलाया जा रहा है। आज अकबरपुर तहसील क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
मानव तस्करी से बालकों एवं किशोर श्रमिकों के अखिल भारतीय स्तर पर बचाव और पुनर्वास अभियान मिशन शक्ति 05 फेज के तहत बाल श्रम, भिक्षावृत्ति, बाल विवाह रोकथाम और नशे के विरुद्ध अभियान चलाए जा रहे हैं। आम जनमानस को जागरूक किया जा रहा है कि किसी भी दशा में 18 वर्ष से कम उम्र के बालकों को काम पर न रखा जाए। ऐसा करना दंडनीय अपराध है।
जिला प्रोबेशन कार्यालय से बाल संरक्षण अधिकारी धर्मेंद्र ओझा, देवेंन्द्र सिंह तोमर और थाना AHT जनपद कानपुर देहात से प्रभारी निरीक्षक हरिओम प्रकाश त्रिपाठी सहित अन्य पुलिस अधिकारी इस अभियान में शामिल रहे।
इमरजेंसी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर:
- 1090
- 1098
- 108
- 112
- 1076
- 181
यह अभियान बाल श्रम को खत्म करने और बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।



