कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात पुलिस को बड़ी सफलता: टप्पेबाज इस्माइल गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा

अपराध नियंत्रण की दिशा में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, कानपुर देहात पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है।

भोगनीपुर, कानपुर देहात: अपराध नियंत्रण की दिशा में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, कानपुर देहात पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। थाना भोगनीपुर पुलिस ने मु0अ0सं0 376/2025 से संबंधित वांछित अभियुक्त इस्माइल (टप्पेबाज) को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 01.11.2025 को मुखबिर की सूचना पर लगभग 19:20 बजे हाइवे से ग्राम गदाई खेड़ा जाने वाले रोड से लगभग 100 मीटर की दूरी पर की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त इस्माइल पुत्र हसन, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम जल्लापुर सिकन्दरा, थाना राजपुर, जनपद कानपुर देहात है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से मु0अ0सं0 376/2025 (थाना भोगनीपुर) से संबंधित पीली धातू आभूषण (01 जोड़ी कान की बाली, 01 पेंडेंट) और एक की-पैड मोबाइल फोन बरामद किया है। इसके अलावा, अभियुक्त के पास से मु0अ0स0 228/25 (थाना शिवली) से संबंधित ₹6,000/- नकद और मु0अ0स0 38/25 (थाना सट्टी) से संबंधित ₹5,000/- नकद भी बरामद हुए हैं। इन बरामदगी के आधार पर दिनाँक 01.11.2025 को मु0अ0सं0 376/2025 में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त इस्माइल ने खुलासा किया कि वह अपने साथी मासूम रजा पुत्र गुलाम कादिम उर्फ सफीक (निवासी ग्राम मटियामऊ, थाना अकबरपुर) के साथ मिलकर टप्पेबाजी की वारदातों को अंजाम देता था। अभियुक्त ने बताया कि 28.10.2025 को दोपहर लगभग 01 बजे उसने अपने साथी के साथ देवीपुर हाइवे के पास खेतों में काम कर रही एक बुजुर्ग महिला को सोना डबल करने का झांसा देकर महिला के पहने कान की बाली व मंगलसूत्र उतरवा लिया था और मौके से भाग गए थे। बरामद कान की बाली और पेंडेंट इसी घटना में चोरी किए गए थे।

इसके अलावा, अभियुक्त ने यह भी बताया कि 12.08.25 को उन्होंने शिवली के मैथा क्षेत्र के हथिका – खखरा के पास भी एक महिला के साथ सोना, चाँदी और धन को डबल करने की बात बोलकर टप्पेबाजी की थी। इस घटना के आभूषण राहगीरों को बेचकर उनके हिस्से में ₹45,000-₹45,000 रुपये आए थे। एक अन्य घटना में, 06.10.25 को थाना सट्टी के ग्राम अफसरिया के पास हाइवे पर एक बूढ़ी महिला को बातों में उलझाकर कान के बाले साफ करने का बहाना बनाकर टप्पेबाजी की गई थी। उस घटना के बाले ₹20,000 में बेचे गए थे, जिसमें से दोनों अभियुक्तों के हिस्से में ₹10,000-₹10,000 हजार रुपये आए थे।

कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के कुशल निर्देशन और क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर श्री संजय कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में की गई यह कार्यवाही अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, श्री आलोक सिंह व पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर रेन्ज, श्री हरीश चन्द्र के मार्गदर्शन का परिणाम है। गिरफ्तार अभियुक्त को अब माननीय न्यायालय के समक्ष नियमानुसार प्रस्तुत किया जाएगा।

Related Articles

AD
Back to top button