कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

नवागंतुक सीडीपीओ सुनीता कटियार ने संभाला कार्यभार

सीडीपीओ ने कहा- लाभार्थियों को समय से लाभ दिलाना मेरी पहली प्राथमिकता

अमरौधा। अमरौधा बाल विकास परियोजना कार्यालय में मंगलवार को नवागंतुक बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) सुनीता कटियार ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता शासन द्वारा बाल विकास से संबंधित चलाई जा रही सभी योजनाओं का समय पर लाभ लाभार्थियों तक पहुँचाना होगा। उन्होंने जोर दिया कि योजनाओं से लाभार्थियों को लाभान्वित कराना ही उनका मुख्य उद्देश्य है।

सीडीपीओ सुनीता कटियार इससे पूर्व कानपुर नगर में तैनात थीं। इसी क्रम में, अमरौधा बाल विकास परियोजना कार्यालय में नई मुख्य सेविकाओं ने भी कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इनमें पारुल पांडेय, वैशाली सचान, शालिनी देवी गौतम, पारुल साहू, और प्रियंका नागर शामिल हैं। इन सभी अधिकारियों के आने से बाल विकास परियोजना के कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

AD
Back to top button