उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

आत्मा योजना के अंतर्गत 60 कृषकों को भ्रमण/प्रशिक्षण हेतु किया गया रवाना।

सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजना अंतर्गत 60 कृषकों का समूह भ्रमण /प्रशिक्षण हेतु गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर, उत्तराखंड के लिए राम बचन राम उप कृषि निदेशक - कानपुर देहात द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया

कानपुर देहात दिनांक 10 मार्च 2024 सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजना अंतर्गत 60 कृषकों का समूह भ्रमण /प्रशिक्षण हेतु गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर, उत्तराखंड के लिए राम बचन राम उप कृषि निदेशक – कानपुर देहात द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कृषकों का समूह पहले गोविंद बल्लभ पंत कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में भ्रमण करते हुए वहां पर प्रशिक्षण भी प्राप्त करेंगे तथा वापसी में आई0आई0वी0आर0 इज्जत नगर बरेली में प्रशिक्षण प्राप्त कर वापस कानपुर देहात आएंगे।

इस भ्रमण के दौरान कृषक नई-नई कृषि तकनीक की जानकारी, मेले में लगाए गए नए-नए बीजों के स्टाल तथा नए-नए कृषि यंत्रों के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे तथा जनपद में वापस आकर उस जानकारी का अपने कृषि में सदुपयोग करेंगे।

Related Articles

AD
Back to top button