कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सड़क किनारे फलता फूलता मौरंग गिट्टी का व्यापार दे रहा किसी बड़ी घटना को दावत

थाना क्षेत्र रूरा के बाहरी क्षेत्रों में कस्बे के इंतजाम लावारिस हैं। कई बार अभियान चलाने के बावजूद सड़कों के किनारे अतिक्रमणकारी हावी हैं।

कानपुर देहात,ज्ञान सिंह  : थाना क्षेत्र रूरा के बाहरी क्षेत्रों में कस्बे के इंतजाम लावारिस हैं। कई बार अभियान चलाने के बावजूद सड़कों के किनारे अतिक्रमणकारी हावी हैं। कहीं गिट्टी, मौरंग व बालू डाल दी गई है तो कहीं तो बालू, सीमेंट व मौरंग को सड़क किनारे फुटपाथ पर डम्प लगा कर बेचा जा रहा है। पुलिस, व लोक निर्माण विभाग खामोश हैं। सड़कों के किनारे के अतिक्रमण से रोजाना हादसे पेश आते हैं। इन सड़कों से डीएम, एडीएम सीडीओ, सिटी मजिस्ट्रेट, पुलिस कप्तान का भी आना जाना होता है। इसके बाद भी कार्रवाई का डंडा कहीं से नहीं चला। शिवली रोड,बनीपरा महाराज रोड.. सभी जगह ऐसे ही हालात हैं। बाहर से आने वाली गिट्टी मौरंग बालू से लदे ट्रक आधे रोड पर लोड अनलोड होते हैं वहीँ फुटकर ग्राहक भी आधी सड़क पर टेक्टर आदि खड़ा करके ट्राली लोड कराते हैं जिससे निकलने वाले वाहनों को परेशानी होती है बल्कि कोई बड़ी दुर्घटना होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता, इस मामले में रूरा थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि हमने कई बार इस मामले में प्रशासनिक कार्यवाही की लेकिन एक दो दिन बाद स्थिति जस की तस हो जाती है, अब देखना यह होगा इन अतिक्रमणकारियों पर सरकार ऐसा कौन सा क़दम उठाती है जिससे सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराया जा सके

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button