कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: रसूलाबाद में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर में भर्ती मां का हालचाल लेकर घर लौट रहा था सतेंद्र, असालतगंज के पास रामवती डिग्री कॉलेज के समीप हुआ हादसा।

कानपुर देहात: जनपद के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र में बीती शनिवार देर रात सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।हादसा रसूलाबाद बिल्हौर रोड पर असालतगंज के समीप रामवती डिग्री कॉलेज के पास रात करीब 11 बजे हुआ।

मृतक की पहचान नैनपुर निवासी 35 वर्षीय सतेंद्र पुत्र किशनस्वरूप के पास हुई।सत्येंद्र कानपुर में भर्ती अपनी मां रामदुलारी का हालचाल लेने कानपुर गए थे।देर रात वह बाइक से घर लौट रहे थे कि तभी असालतगंज के पास रामवती डिग्री कॉलेज के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।हादसे में सतेंद्र गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से घायल सत्येंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद पहुंचाया।जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।पत्नी कशिश,पिता किशनस्वरूप,मां रामदुलारी,भाई अतुल,बहन काजल का रो रो कर बुरा हाल था।

कोतवाल शिवनारायन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के पश्चात तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 


ये भी पढे-  मानवीय संवेदना और सुधार की नई मिसाल: कानपुर देहात जिला कारागार का आला अफसरों ने किया औचक निरीक्षण


 

Related Articles

AD
Back to top button