जालौनउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जिलाधिकारी ने माधौगढ़ सीएचसी का किया औचक निरीक्षण

चिकित्सकों की कमी दूर करने और स्टाफ बढ़ाने के दिए निर्देश

जालौन: जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज समुदाय स्वास्थ्य केंद्र माधौगढ़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उपस्थित चिकित्सकों व स्टाफ से कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सकों की कमी पाई गई।

इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को तत्काल प्रभाव से अतिरिक्त चिकित्सक उपलब्ध कराने और आवश्यकतानुसार स्टाफ बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही अस्वीकार्य होगी।जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने मरीजों और तीमारदारों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उपस्थित चिकित्सकों को समय पर ओपीडी संचालित करने, दवाएं समय पर उपलब्ध कराने तथा उपचार में पारदर्शिता रखने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़े- जिलाधिकारी ने जाना मरीजों का हाल, जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर पैनी नजर

उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि ग्रामीण अंचल के मरीजों को प्राथमिक और त्वरित चिकित्सा सुविधाएं नजदीक ही मिलें। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदारी और तत्परता से कार्य करें। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र देव शर्मा सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button