उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

जन आरोग्य मेले में 219 मरीजों का सफल उपचार,बीमारी से बचाव के दिए गए टिप्स

कानपुर देहात के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में कुल 219 मरीजों का सफल उपचार किया गया है।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव के महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए गए

कानपुर देहात।कानपुर देहात के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में कुल 219 मरीजों का सफल उपचार किया गया है।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव के महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए गए।बरौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्साधिकारी डॉ शशि व उनकी टीम द्वारा अलग अलग रोगों से पीड़ित कुल 81 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की गई।वहीं मलासा में 72 तथा जरसेन में 66 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की गई।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास ने लोगों को बीमारी से बचाव के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि बीमारी के संक्रमण से बचने के लिए बार बार साबुन से हाथ धोएं।विशेषकर खाना खाने से पहले,शौचालय के बाद और बाहर से आने के बाद।खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को रुमाल या टिश्यू पेपर से ढक लें।सोते समय मच्छरदानी या मच्छर भगाने वाली क्रीम का इस्तेमाल करें।शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें।यदि तेज बुखार,सिरदर्द,बदन दर्द,उल्टी या दस्त की शिकायत हो तो तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या डॉक्टर से सलाह लें।बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दवा न लें।इस मौके पर डॉक्टर रुचि श्रीवास्तव,डॉक्टर आफताब आलम, फार्मासिस्ट सुधीर कुमार,त्रिलोकी नाथ,एल टी योगेंद्र सिंह,शिवम्,योगेश शुक्ला,राम प्रताप,फहीम,संगिनी रीता, ललिता,सुरेश कुमार आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button