हरिओम वाल्मीकि के घर जा रहे NSUI नेता सौरभ सौजन्य को पुलिस ने रोका, कार्यकर्ताओं में नाराज़गी
उत्तर प्रदेश कांग्रेस और एनएसयूआई के युवा नेता सौरभ सौजन्य को शनिवार को उस समय पुलिस ने रोक दिया जब वे दलित समाज से जुड़े हरिओम वाल्मीकि के परिवार से मुलाक़ात के लिए जा रहे थे

रायबरेली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस और एनएसयूआई के युवा नेता सौरभ सौजन्य को शनिवार को उस समय पुलिस ने रोक दिया जब वे दलित समाज से जुड़े हरिओम वाल्मीकि के परिवार से मुलाक़ात के लिए जा रहे थे।
जानकारी के मुताबिक़, सौरभ सौजन्य अपने कुछ सहयोगियों के साथ हरिओम वाल्मीकि के घर संवेदना व्यक्त करने और परिवार को न्याय दिलाने की बात करने जा रहे थे। रास्ते में पुलिस ने उनके काफ़िले को रोक लिया और आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी।
सौरभ सौजन्य ने इस पर नाराज़गी जताते हुए कहा —
“हम सिर्फ़ पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे। पुलिस द्वारा इस तरह रोकना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। यह बताता है कि सरकार जनता की आवाज़ से डरती है हरिओम वाल्मीकि के परिवार से मिलकर आर्थिक सहायता और संवेदना व्यक्त करने फ़तेहपुर पहुँचे हम लोगो को लाठी और ख़ाकी के दम पर रोका गया,दलितों-पिछड़ों पर अन्याय का हिसाब उत्तर प्रदेश के लोग करेगें।



