कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

फुटबॉल एवं कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु करें संपर्क

खेल निदेशालय, उ०प्र० लखनऊ के आदेशों के क्रम में जिला खेल कार्यालय, कानपुर देहात द्वारा प० दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर फुटबाल एवं कबड्डी जूनियर बालक वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा.

अमन यात्रा,  कानपुर देहात। खेल निदेशालय, उ०प्र० लखनऊ के आदेशों के क्रम में जिला खेल कार्यालय, कानपुर देहात द्वारा प० दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर फुटबाल एवं कबड्डी जूनियर बालक वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा, अधिक जानकारी हेतु दूरभाष नं०- 9415155292 पर सम्पर्क स्थापित कर सकते है।
cleardot
उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कुमार चौहान ने बताया कि सम्भावित दिनांक 29.11.2022 स्पोर्ट्स स्टेडियम माती कानपुर देहात में जूनियर वर्ग (18 वर्ष से कम) फुटबाल, जूनियर वर्ग (18 वर्ष से कम) कबड्डी आयोजन 29.11.2022 स्पोर्ट्स स्टेडियम माती कानपुर देहात में किया जाएगा। उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु इच्छुक टीमें प्रतियोगिता से पूर्व अपनी टीम / खिलाडियों की प्रविष्ट जिला खेल कार्यालय, कानपुर देहात में दिनांक 27.11.2022 तक आयु प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक एवं आधार कार्ड की छायाप्रति संलग्न कर निर्धारित तिथि में उपस्थित होकर प्रतियोगिता में भाग ले सकते है, विजेता एवं उप विजेता खिलाडियों को प्रथम पुरुस्कार 500 रु० तथा द्वितीय पुरुस्कार रु 400 पुरूस्कार की धनराशि आर०टी०जी०एस० के माध्यम से उनके बैंक खाते में स्थानान्तरित की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button