कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

15 वर्षीय किशोर की करेंट के चपेट में आने से मौत

रनियां थाना क्षेत्र के आर्यनगर में मंगलवार को एक 15 वर्षीय किशोर की करेंट के चपेट में आने के चलते उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई।घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। रनियां थाना क्षेत्र के आर्यनगर में मंगलवार को एक 15 वर्षीय किशोर की करेंट के चपेट में आने के चलते उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई।घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक चार भाई बहनों में दूसरे नम्बर पर था।थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आर्य नगर निवासी अनिल कुमार कमल पुत्र सुशील कुमार उम्र करीब 15 वर्ष सोमवार को अज्ञात कारणों के चलते करेंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया।परिजन उसे आनन फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल लिए जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड दिया।

 

सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की विधिक कार्यवाही की है।घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक अनिल कुमार अपने चार भाई बहनों में दूसरे नंबर का बताया जा रहा है।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Related Articles

AD
Back to top button