कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पुलिस पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

डेरापुर थाना पुलिस ने बीते 16 दिसंबर को थाना क्षेत्र के  कटेही गांव में एक मामले में आरोपित एक आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर गिरफ्तारी के दौरान परिवारीजनो द्वारा पथराव व जानलेवा हमला कर आरोपी को छुड़ाकर ले जाने के मामले में नामजद दो आरोपियों को गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।

Story Highlights
  • बीते 16 दिसंबर को  किसी मामले में आरोपित एक आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम थाना क्षेत्र के कटेही गांव गई हुई थी।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। डेरापुर थाना पुलिस ने बीते 16 दिसंबर को थाना क्षेत्र के  कटेही गांव में एक मामले में आरोपित एक आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर गिरफ्तारी के दौरान परिवारीजनो द्वारा पथराव व जानलेवा हमला कर आरोपी को छुड़ाकर ले जाने के मामले में नामजद दो आरोपियों को गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।

थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि बीते 16 दिसंबर को  किसी मामले में आरोपित एक आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम थाना क्षेत्र के कटेही गांव गई हुई थी।गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के परिवारीजान अचानक पुलिस टीम पर पत्थरबाजी करते हुए तथा जानलेवा हमला कर आरोपी को छुड़ाकर ले गए।घटना में पुलिसकर्मी घायल हुए थे।मामले में आरोपियों के विरुद्ध  संगीन धाराओं में मामला पंजीकृत करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी।गुरुवार को थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मामले में नामजद आरोपियों 1 राजन उर्फ रज्जन राठौर पुत्र स्वर्गीय राम स्वरूप व शिवम उर्फ थान सिंह पुत्र महेश चंद्र राठौर निवासी कटेही को मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के गलुवापुर इंटर कॉलेज के सामने धर दबोचा।आरोपियों को न्यायालय भेजा गया है।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button