कानपुर देहात: गजनेर में थाना प्रभारी सनत कुमार ने की जनसुनवाई,दिए सख्त निर्देश
बोले पीड़ितों को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता

गजनेर: थाने में सोमवार को थाना प्रभारी सनत कुमार ने जनसुनवाई की।इस दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और अधिकतर शिकायतों का मौके पर समाधान करते हुए लंबित मामलों के समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण का भरोसा दिलाया गया।जमीनी विवाद,घरेलू कलह और छोटी मोटी मारपीट जैसे मामलों को प्राथमिकता से सुनकर दोनों पक्षों की सहमति से हल किया गया।
थाना प्रभारी ने पुलिस स्टाफ को निर्देशित किया कि किसी भी फरियादी को अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें और हर हाल में त्वरित न्याय सुनिश्चित हो।उन्होंने कहा कि फरियादियों को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है।फरियादी बेहिचक थाने पर आकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना जाएगा।
पुलिसिंग को अधिक सुलभ,पारदर्शी और जनहितैषी बनाने के लिए जनता को निष्पक्ष कार्यवाही का पूरा भरोसा दिया गया।
ये भी पढे- कानपुर देहात में मंगलपुर थाना प्रभारी महेश दुबे लाइन हाजिर



