कानपुर देहात: गैर इरादतन हत्या के मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
आरोपी पर आईपीसी की धारा 304 के तहत केस दर्ज था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

कानपुर देहात। डेरापुर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के एक मामले में कार्रवाई करते हुए लंबे समय से वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश गया है।
थाना डेरापुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए अमर सिंह पुत्र भोला नाथ, निवासी मल्लाहन पुरवा, फरीदपुर निटर्रा, को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 304 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज है और वह पुलिस की निगरानी में वांछित चल रहा था।
पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक पूछताछ और अन्य विधिक औपचारिकताएं पूरी कीं। इसके उपरांत उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डेरापुर थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह का कहना है कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है तथा वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ की जा रही है।
ये भी पढे- रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटका मिला बुजुर्ग का शव



