कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बड़ी खबर: बीएसपी का बड़ा सियासी धमाका, कानपुर मंडल के सभी 6 जिलों में बदले गए अध्यक्ष

मिशन-2027 के लिए मायावती का 'मास्टर स्ट्रोक', नए चेहरों पर लगाया दांव, सभी नवनियुक्त अध्यक्षों को मिली बधाई

कानपुर: बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कानपुर मंडल में संगठन को नई धार देने के लिए एक साथ बड़ा फैसला लिया है। पहली बार ऐसा हुआ है जब कानपुर मंडल जोन के अंतर्गत आने वाले सभी 6 जनपदों के जिला अध्यक्षों को एक साथ बदल दिया गया है। पार्टी द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज और औरैया में नए जिलाध्यक्षों की तैनाती कर दी गई है।

किसे मिली कहाँ की जिम्मेदारी?

पार्टी द्वारा जारी नवीनतम सूची के अनुसार नई नियुक्तियां इस प्रकार हैं:

  • कानपुर नगर: श्री सुशील कुमार

  • कानपुर देहात: श्री रामप्रकाश निराला

  • इटावा:  नरेन्द्र जाटव

  • फर्रुखाबाद:  नागेन्द्र पाल जाटव

  • कन्नौज:  सुशील गौतम

  • औरैया:  शैलेन्द्र दोहरे

संगठन में ऊर्जा भरने की कोशिश

पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह बदलाव आगामी चुनावों को देखते हुए और कैडर को जमीन पर मजबूत करने के लिए किया गया है। खास बात यह है कि सभी नवनियुक्त अध्यक्षों का पार्टी के प्रति समर्पण देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में इन सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को लगातार बधाई और शुभकामनाएं मिल रही हैं।

अमन यात्रा लाइव की ओर से सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए बहुत-बहुत बधाई। यह देखना दिलचस्प होगा कि ये नई टीमें कानपुर मंडल में बीएसपी को कितनी मजबूती प्रदान करती हैं।


Related Articles

AD
Back to top button