कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

गायत्री नगर में धूमधाम से मनाया गया कन्या पूजन

क्रय विक्रय के गायत्री नगर में रानी श्रीवास्तव और सपना श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से कन्या पूजन का आयोजन किया।

Story Highlights
  • रानी श्रीवास्तव और सपना श्रीवास्तव ने आयोजित किया मां जगदंबा का भव्य पूजन

सुनीत श्रीवास्तव,पुखरायां। क्रय विक्रय के गायत्री नगर में रानी श्रीवास्तव और सपना श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से कन्या पूजन का आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने विधि पूर्वक मां को भोग लगाकर नौ कन्याओं के पैर धुलकर चंदन, रोली और तिलक किया। इसके बाद खीर, पूरी, हलुआ, चना, छोला, रायता, दही और जलेबी का भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण किया।

IMG 20241012 WA0014

इस आयोजन में नौ स्वरूपा देवियों के रूप में रिया यादव, पलक, सिवानी, छोटी, शैली, रिद्दिका, परी, सिवन्या और अंशिका ने भाग लिया। सभी कन्याओं को केले और दक्षिणा देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान रानी श्रीवास्तव, सपना श्रीवास्तव, सुनीत श्रीवास्तव, अमन श्रीवास्तव और अनन्त श्रीवास्तव ने कन्याओं के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

IMG 20241012 095445

कार्यक्रम के अंत में सभी ने अगियारी की जय माता दी बोलकर प्रसाद ग्रहण किया। इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल को और भी पवित्र बना दिया।

IMG 20241012 095516

इस प्रकार के आयोजन से समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा मिलता है और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का अवसर मिलता है। इस आयोजन में शामिल सभी लोगों ने इसे एक यादगार और प्रेरणादायक अनुभव बताया।

Related Articles

AD
Back to top button