पुलिस ने पैदल गश्त कर कराया सुरक्षा का अहसास,कानून व्यवस्था का लिया जायजा
जैन साध्वी से की भेंट, अराजकतत्वों को कड़ी चेतावनी

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में कानून व्यवस्था के दृष्टिगत व शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सोमवार देर शाम थाना सिकंदरा पुलिस ने कस्बागस्त कर लोगों को सुरक्षा व्यवस्था का अहसास कराया।इस दौरान संदिग्धों की जांच पड़ताल की गई।
वहीं अराजकतत्वों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की बात कही गई।थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया।इस दौरान पुलिस टीम ने कानून व्यवस्था का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से सीधा संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
पैदल गश्त से लोगों को पुलिस की मौजूदगी का अहसास हुआ,जिससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल बनाए रखने में मदद मिलेगी।आम जनमानस से बातचीत करते हुए थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की मदद करें व कानून का पालन करें।इस दौरान कस्बे में अगर कोई व्यक्ति संदिग्ध रूप से घूमता नजर आए तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्यवाही की जा सके।अराजकतत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि अराजकता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।अशांति उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।
अमन चैन में खलल डालने वालों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि इस तरह के अभियान भविष्य में लगातार जारी रहेंगे।पुलिस बल पैदल गश्त के माध्यम से कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने का प्रयास कर रहा है।इस दौरान थाना प्रभारी ने 64 दिवसीय ध्वजा पदयात्रा के लिए निकलीं जैन साध्वी से भी भेंटकर उनकी कुशलक्षेम पूंछी।इस मौके पर विकास शर्मा,संदीप भांटिया,माणिक अग्रवाल,दिनेश यादव,योगेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।



