उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस ने किया पैदल गश्त

कानून व्यवस्था को मजबूत करने और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से थाना रनियां पुलिस ने मंगलवार रात करीब आठ बजे पैदल कस्बा गश्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया

Story Highlights
  • रनियां में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील
  • अराजकतत्वों को कड़ी चेतावनी
  • पुलिस बोली अराजकतत्व होंगे सलाखों के पीछे

पुखरायां।कानून व्यवस्था को मजबूत करने और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से थाना रनियां पुलिस ने मंगलवार रात करीब आठ बजे पैदल कस्बा गश्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया।इस दौरान थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम के नेतृत्व में पुलिस बल सड़कों पर उतरा।पुलिस ने मुख्य मार्गों,भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का अहसास कराया।पैदल गश्त के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए।साथ ही लोगों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्यवाही की जा सके।इस दौरान अराजकतत्वों को कड़ी चेतावनी भी दी गई।थाना प्रभारी ने कहा कि कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने वाले सलाखों के पीछे भेजे जाएंगे।उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।इससे न केवल असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगेगा बल्कि आम जनता में भी सुरक्षा का विश्वास मजबूत होगा।

Related Articles

AD
Back to top button