उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

हत्या का खुलासा एक बाल अपचारी समेत तीन हत्यारोपियों : गिरफ्तार

कानपुर देहात के अमराहट थाना क्षेत्र में बीते दिनों एक युवक की सिर कूचकर की गई हत्या का सफल खुलासा करते हुए बुधवार को एक बाल अपचारी समेत तीन हत्यारोपियों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।

पुखरायां। कानपुर देहात के अमराहट थाना क्षेत्र में बीते दिनों एक युवक की सिर कूचकर की गई हत्या का सफल खुलासा करते हुए बुधवार को एक बाल अपचारी समेत तीन हत्यारोपियों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।पुलिस ने हत्यारोपियों के पास से एक बिना नंबर प्लेट चोरी की बाइक के साथ घटना में प्रयुक्त पत्थर भी बरामद कर लिया है।पूंछतांछ में आरोपियों ने मृतक द्वारा महज गाली गलौज के चलते घटना को अंजाम देना कुबूल किया है।आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।कानपुर देहात के अमराहट थाना क्षेत्र के अमराहट कैनाल में बीते 10 फरवरी को औरैया जिले के पाता निवासी इमरान का रक्तरंजित शव मिला था।हत्यारों ने इमरान की पत्थर से सिर कूचकर हत्या कर उसके शव को कैनाल में फेंक दिया था।मौके पर पुलिस अधीक्षक समेत आलाधिकारियों ने पहुंचकर जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था तथा घटना के जल्द खुलासे के निर्देश जिम्मेदारों को दिए गए थे।इसी के चलते बुधवार को थाना पुलिस को सफलता हाथ लग गई।पुलिस ने हत्यारोपियों को थाना क्षेत्र के करियापुर निवासी विनय बाबू और मनीष सिंह के साथ एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने उनके पास से बिना नंबर प्लेट चोरी की बाइक और घटना में प्रयुक्त पत्थर भी बरामद कर लिया है।वहीं पूंछतांछ में हत्यारोपियों ने महज मृतक इमरान द्वारा उनके साथ गाली गलौज करने के विरोध में हत्या की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है।क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह ने बताया कि हत्यारोपियों को न्यायालय भेजा गया है।

Related Articles

AD
Back to top button