कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में नाबालिक छात्रा लापता,चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 

पुलिस पीड़िता समेत आरोपियों की तलाश में जुटी

कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र से एक नाबालिक छात्रा के लापता हो जाने का मामला सामने आया है।छात्रा के पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।पुलिस पीड़िता किशोरी समेत आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी पड़ोस में रहने वाली निधि के साथ पढ़ने के लिए स्कूल गई थी।जब शाम तक बेटी घर नहीं लौटी तो उन्होंने निधि के घर पर जानकारी की।पिता ने आरोप लगाया कि निधि,उसकी मां पूनम और चाचा श्याम जी ने उसके साथ गाली गलौज की।

आस पड़ोस के लोगों से जानकारी करने पर पता चला कि आरोपियों के घर चार दिन पहले पूछतांछ करने पर पता चला कि आरोपियों के घर चार दिन पहले आया उनका रिश्तेदार संजय छात्रा को बहला फुसलाकर अपने साथ कहीं भगा ले गया है।

थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि पिता की तहरीर पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।पीड़िता किशोरी समेत आरोपियों की तलाश की जा रही है।जल्द छात्रा को बरामद कर लिया जाएगा।

 

 

Related Articles

AD
Back to top button