उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

मीना मंच सुगमकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

मलासा खंड शिक्षा कार्यालय में बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा के निर्देशन में व खंड शिक्षा अधिकारी आनंद भूषण के नेतृत्व में सोमवार को मिशन शक्ति

Story Highlights
  • मलासा में महिला सशक्तिकरण के तहत बालिकाओं के मनोबल बढ़ाने पर जोर

पुखरायां।मलासा खंड शिक्षा कार्यालय में बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा के निर्देशन में व खंड शिक्षा अधिकारी आनंद भूषण के नेतृत्व में सोमवार को मिशन शक्ति और महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।कार्यशाला में बालिकाओं के विकास और उनकी सुरक्षा पर विस्तृत चर्चा की गई।इसका मुख्य उद्देश्य उच्च प्राथमिक स्तर की छात्राओं को मीना मंच के माध्यम से उनके अधिकारों,स्वास्थ्य,शिक्षा और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए सुग़मकर्ताओं को प्रशिक्षित करना था।कार्यशाला में संदर्भदाता अखिलेश कुमार ने मीना मंच के गठन की प्रक्रिया जिसमें शिक्षकों को बच्चों के अनुभवों और जरूरतों को केंद्र में रखकर सीखने की प्रक्रिया को अधिक संवेदनशील,समावेशी और प्रेरणादायक बनाने पर जोर दिया।साथ ही टूल 10 की रिपोर्टिंग लाकर स्टूडियो पर कैसे की जाए इस तकनीकी प्रक्रिया को विस्तार से समझाया।संदर्भदाता रिचा ने मीना मंच के क्रियान्वयन हेतु आवश्यक और भूमिकाओं का स्व मूल्यांकन करना सिखाया।उन्होंने पॉडकास्ट,कॉमिक बुक निर्माण,प्रगति कार्यक्रम और सोशल एक्शन प्रोडक्ट्स के अनुभव साझा किए।कार्यशाला को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी आनंद भूषण ने कहा कि मीना मंच सुगमकर्ता विद्यालयों में जाकर बालिकाओं के मनोबल को बढ़ाने और उन्हें सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगीं।वहीं एआरपी अश्वनी कटियार ने वार्षिक कार्ययोजना,इसकी स्कूल स्तर पर उपलब्धता और इसके अंतर्गत होने वाली गतिविधियों से संबंधित दिशा निर्देशों पर साझा विचार विमर्श किया।साथ ही साथ मीना मंच को सशक्त और जागरूक बनाते हुए सभी बालिकाओं की विद्यालय में शत प्रतिशत उपस्थिति,ठहराव व ट्रांजिशन सुनिश्चित कराने पर जोर दिया।सभी सुगमकर्ताओं को विद्यालय स्तर पर इन गतिविधियों को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए।इस मौके पर बड़ी संख्या में शिक्षक,शिक्षकाएं मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button