कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

हाईस्कूल छात्रा ने 95.50 प्रतिशत अंकों के साथ लहराया परचम,विद्यालय में रहा जश्न का माहौल

कानपुर देहात के काशी प्रसाद त्रिवेदी इंटर कॉलेज गुजराई की छात्रा श्रष्टि यादव ने हाईस्कूल परीक्षा में 95.50 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने माता पिता व विद्यालय का नाम रोशन किया।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात के काशी प्रसाद त्रिवेदी इंटर कॉलेज गुजराई की छात्रा श्रष्टि यादव ने हाईस्कूल परीक्षा में 95.50 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने माता पिता व विद्यालय का नाम रोशन किया। इस अवसर पर विद्यालय में खुशी का माहौल रहा।विद्यालय परिवार ने छात्रा का मुंह मीठा करा एवं फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया तथा उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।बीते शनिवार को घोषित यूपी बोर्ड हाईस्कूल इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में कानपुर देहात के काशी प्रसाद त्रिवेदी इंटर कॉलेज गुजराई के छात्र छात्राओं ने भी उत्कृष्ट अंक हासिल कर अपना परचम लहराया।

हाईस्कूल परीक्षा में छात्रा श्रष्टि यादव ने 600 में 573 अंक हासिल कर 95.50 प्रतिशत अंकों के साथ अपने माता पिता व विद्यालय का मान बढ़ाया।इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने छात्रा श्रष्टि का मुंह मीठा करा एवं फूलमाला पहनाकर सम्मान किया।प्रधानाचार्य बाबू सिंह यादव ने कहा कि कठिन परिश्रम के बल पर जीवन में सफलता हासिल की जा सकती है।

सफलता हासिल करने के लिए कठोर परिश्रम के अलावा कोई दूसरा शॉर्ट कट रास्ता नहीं है।विद्यालय परिवार ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छात्रा का आभार प्रकट करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की तथा भविष्य में उच्च शिक्षा प्राप्त कर उच्च पद पर आसीन होने की कामना की।छात्रा ने भी अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व गुरुजनों को बताया तथा भविष्य में उच्च शिक्षा ग्रहण कर समाज सेवा की बात कही।

Related Articles

AD
Back to top button