कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

नेशनल हाईवे के किनारे झाड़ियों में दो शवों के मिलने से मचा हड़कंप

।भोगनीपुर कोतवाली के अंतर्गत हांसेमऊ तथा छतेनी के मध्य नेशनल हाईवे किनारे झाड़ियों में गुरुवार शाम दो शवों के मिलने से हड़कंप मच गया।सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया

ब्रजेन्द्र तिवारी ,पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली के अंतर्गत हांसेमऊ तथा छतेनी के मध्य नेशनल हाईवे किनारे झाड़ियों में गुरुवार शाम दो शवों के मिलने से हड़कंप मच गया।सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया तथा छानबीन शुरू की।वहीं मृतकों के पास मिले आधार कार्ड से सूचना उनके परिजनों को दी गई है तथा घटनास्थल के पास एक बाइक पड़ी हुई मिलने से मृतकों को किसी अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार दिए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम लगभग चार बजे के आसपास कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हांसेमऊ तथा छतेनी के मध्य नेशनल हाईवे किनारे झाड़ियों में ग्रामीणों द्वारा दो शवों को पड़े देखा गया तत्पश्चात उन्होंने सूचना नेशनल हाईवे के कर्मचारियों को दी।वहीं नेशनल हाईवे के कर्मचारी द्वारा सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।

ये भी पढ़े – अफसरों के फेर में फंसा अनुदेशकों का स्थानांतरण

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की।मृतकों के पास मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान ठाकुर दास पुत्र शिवलाल उम्र करीब 49 वर्ष तथा अभी पुत्र मंसाराम उम्र करीब 25 वर्ष निवासी अकबरपुर इटौरा थाना आटा जनपद जालौन के रूप में की गई।तत्पश्चात चौकी इंचार्ज देवीपुर किशन पाल सिंह द्वारा सूचना उनके परिजनों को दी गई है।वहीं घटनास्थल के पास एक बाइक भी पड़ी हुई मिली है।जिससे मृतकों को किसी अज्ञात वाहन द्वारा उनकी बाइक में टक्कर मार दिए जाने जिससे उनकी मृत्यु हो जाने का अंदेशा लगाया जा रहा है।कोतवाल अजय पाल सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है।शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button