कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

महिला की तहरीर पर आरोपितों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

आवंटन की भूमि पर मत्स्य पालन का काम देखने गई महिला व बेटी के साथ दबंगों ने जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर गाली गलौज करने लगे ।मना करने पर ट्रैक्टर चढ़ा कर जान से मारने की धमकी देने पर पीड़ित महिला कोतवाली पहुंच 7 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

शिवली ,अमन यात्रा। आवंटन की भूमि पर मत्स्य पालन का काम देखने गई महिला व बेटी के साथ दबंगों ने जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर गाली गलौज करने लगे ।मना करने पर ट्रैक्टर चढ़ा कर जान से मारने की धमकी देने पर पीड़ित महिला कोतवाली पहुंच 7 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पूरा मामला कोतवाली क्षेत्र के हिंदूपुर मजरा बैरी सवाई गांव का है। जहां मामले की जांच कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। घटना के बाबत कोतवाली क्षेत्र के हिंदूपुर मजरा बैरी सवाई गांव निवासी गायत्री देवी पत्नी विमलेश कुमार ने पुलिस को बताया कि बीते 23 मई की दोपहर 12 बजे वह अपनी बेटी प्रियंका के साथ अपने पति के पट्टे आवंटन की भूमि पर मत्स्य पालन हेतु कार्य देखने गई थी। तभी गांव के दबंग गब्बर यादव, सोनू यादव, नीलेश, लाला ,रमेश ,पिंटू व ओम प्रकाश तीन ट्रैक्टर लेकर उसके खेत में दबंगई के बल पर जबरन जुताई वा  सूपड़ा बांधकर समतलीकरण करने लगे। जब उसने विरोध किया तो उक्त लोग उसका हाथ पकड़कर बद नियति से पेश आते हुए उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर गाली गलौज करने लगे और बोले कि अगर खेत से नहीं हटी तो ट्रैक्टर से उसे रौंद कर मार देंगे। वह अपनी बेटी के साथ जान बचाकर भाग आई और 112 पुलिस कंट्रोल को सूचना दी ।पुलिस की भनक लगते ही आरोपी गण मौके से फरार हो गए। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर उक्त समस्या को संज्ञान में लेकर आरोपितों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button