उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूजलखनऊ

किसी भी सूरत में कब्जा बर्दाश्त नहीं,ऐसा करने वालों पर हो कठोर कार्रवाई:सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर जनता दर्शन में पहुंचे प्रत्येक पीड़ितों से मुलाकात की।इस दौरान प्रदेश के विभिन्न कोनों से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने सीएम को अपनी पीड़ा सुनाई।सीएम ने उनकी समस्याओं को सुना फिर संबंधित अधिकारियों को निर्देश द‍िए कि पीड़ितों को समय सीमा के अंदर न्याय मिले

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर जनता दर्शन में पहुंचे प्रत्येक पीड़ितों से मुलाकात की।इस दौरान प्रदेश के विभिन्न कोनों से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने सीएम को अपनी पीड़ा सुनाई।सीएम ने उनकी समस्याओं को सुना फिर संबंधित अधिकारियों को निर्देश द‍िए कि पीड़ितों को समय सीमा के अंदर न्याय मिले। किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता दर्शन में पुलिस की प्रताड़ना से सम्बंधित शिकायत को सीएम ने गंभीरता से लिया।बोले कि पीड़ितों के प्रति पुलिस संवेदनशील रहे और स्थानीय स्तर पर ही सुनवाई सुनिश्चित होती रहे।जनता दर्शन में महिलाएं,पुरुष और युवाओं ने अपनी-अपनी समस्याओं से सीएम को अवगत कराया।

उपचार के लिए आर्थिक सहायता के प्रार्थना पत्र भी आए, जिस पर सीएम योगी ने कागजी कार्रवाई कर मरीजों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जमीन पर कब्जे की शिकायत को लेकर आए पीड़ितों को भी सीएम ने आश्वस्त किया कि कहीं भी ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि जमीन कब्जा की शिकायत पर सख्ती बरतते हुए इस पर अंकुश लगाया जाए। वहीं युवाओं ने भी अपनी समस्याओं से सीएम को अवगत कराया, जिस पर उन्हें भी त्वरित समाधान का आश्वासन मिला। सीएम ने सभी प्रार्थना पत्रों का समय सीमा के अंदर निस्तारण कर पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने का भी निर्देश दिया।

Related Articles

AD
Back to top button