कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सभी प्रकार के शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सुविधा योगी सरकार का सराहनीय कदम: वी के मिश्रा 

सामाजिक सरोकार की ओर सार्थक पहल,लेकिन कुछ कमी रह गई 

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ नेता एवं ठाकुरई गुटके परदेसी मंत्री वी के मिश्रा ने कहा है कि दीपावली के पहले सभी शिक्षकों को आरोग्य का उपहार योगी सरकार की सामाजिक सरोकारों को लेकर एक शानदार पहल है हालांकि एक कमी रह गई है जो “सबका साथ सबका विकास “के ध्येय वाक्य को चोट पहुंचाने वाली साबित हो रही है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम से लाखों परिवारों को नई दिशा मिलेगी अन्यथा अवकाश प्राप्त करने के बाद शिक्षक किसी न किसी ऐसी गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हो जाता है जिसमें उसकी गाढ़ी कमाई का सारा पैसा इलाज में ही खर्च हो जाता है और परिवारों को अनेक बार भुखमरी की स्थितियों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने आगे कहा कि सराहनीय कदम होते हुए भी एक बात अखर रही है कि माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के कंधे से कंधा मिलाकर काम करने वाले शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को सुविधा से अभी भी वंचित रखा गया है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सरोकार को प्राथमिकता देने वाली मोदी सरकार को उक्त कर्मचारियों के लिए भी जल्द कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा ऐसे सभी कर्मचारी विद्यालयों में परिवार भाव से काम करते हैं।

Related Articles

AD
Back to top button