उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में लेखपाल के साथ मारपीट,रिपोर्ट दर्ज

कानपुर देहात के थाना मंगलपुर क्षेत्र के गोपालपुर गांव में रास्ते के विवाद के निस्तारण के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है।लेखपाल रितेश कटियार परिजनी ग्राम पंचायत के अंतर्गत उपजिलाधिकारी के आदेश पर विवाद का समाधान करने गए थे

Story Highlights
  • पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
  • रास्ते के विवाद को सुलझाने गया था लेखपाल

पुखरायां।कानपुर देहात के थाना मंगलपुर क्षेत्र के गोपालपुर गांव में रास्ते के विवाद के निस्तारण के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है।लेखपाल रितेश कटियार परिजनी ग्राम पंचायत के अंतर्गत उपजिलाधिकारी के आदेश पर विवाद का समाधान करने गए थे।इस दौरान विवाद बढ़ने पर रोजगार सेवक कमलेश,धर्मेंद्र उर्फ बउआ,लवकुश,वीरवती और अजीत उर्फ लल्लन के बीच में झगड़ा हुआ।घटना की सूचना ग्राम प्रधान ने डायल 112 पुलिस को दी।आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने लेखपाल के साथ मारपीट की।सरकारी दस्तावेज फाड़ने का प्रयास किया।लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने,अभिलेख फाड़ने का प्रयास करने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।थाना प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया कि मामला 31 दिसंबर की देर शाम का है।लेखपाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

AD
Back to top button