कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम सिंह सिसोदिया की अगुवाई में कस्बे के राजीवनगर में घर- घर जाकर मिट्टी और चावल एकत्र किया गया

मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत शनिवार को पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम सिंह सिसोदिया की अगुवाई में पुखरायां कस्बे के राजीवनगर में घर घर जाकर मिट्टी और चावल एकत्र किया गया।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत शनिवार को पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम सिंह सिसोदिया की अगुवाई में पुखरायां कस्बे के राजीवनगर में घर घर जाकर मिट्टी और चावल एकत्र किया गया।

इस अवसर पर लोगों को मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई।बताते चलें कि मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी अमृत कलश यात्रा के माध्यम से राष्ट्र चेतना का संदेश लेकर घर घर पहुंचने का काम कर रही है।

पार्टी के पदाधिकारी,सांसद,विधायक, आयोग निगम बोर्ड के अध्यक्ष व सदस्य नगरीय निकायों तथा पंचायतों के अध्यक्ष व सदस्यों के साथ पार्टी के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर हर घर पहुंचकर अमृत कलश में मिट्टी तथा चावल एकत्र कर रहे हैं।मेरी माटी मेरा देश अभियान शहीदों के प्रति कृतज्ञता तथा शहीदों के परिजनों में यह भाव दृढ़ करता है कि पूरा देश एक उनका परिवार है व उनके साथ है।

IMG 20230916 WA0035

इसी क्रम में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम सिंह सिसोदिया की अगुवाई में पुखरायां कस्बे के राजीव नगर मुहल्लें में घर घर पहुंचकर मिट्टी और चावल एकत्र किया तथा लोगों को भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धियों के बारे में बताया।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रमोद त्रिपाठी,मुकुल पांडेय,सचिन सचान,शनि श्रीवास्तव,आशुतोष द्विवेदी,आशीष,गौरव,मोनू,अमन,सौरभ,प्रेम,दीपक,अनुपम आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button