कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सपा ने अकबरपुर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी बदला,अब दीपाली सिंह को टिकट 

जनपद मुख्यालय की प्रमुख नगर पंचायत अकबरपुर जहां से पूरे कानपुर देहात की राजनीति संचालित होती है, समाजवादी पार्टी किसी भी कीमत पर जीत हासिल करने के इरादे से प्रत्याशी बदल कर जनमानस में एक संदेश देने का काम किया है कि अभी पार्टी में जान है।

Story Highlights
  • चुनाव पूर्व सपा में शामिल हुए जितेंद्र सिंह गुड्डन की पत्नी हैं दीपाली

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। जनपद मुख्यालय की प्रमुख नगर पंचायत अकबरपुर जहां से पूरे कानपुर देहात की राजनीति संचालित होती है, समाजवादी पार्टी किसी भी कीमत पर जीत हासिल करने के इरादे से प्रत्याशी बदल कर जनमानस में एक संदेश देने का काम किया है कि अभी पार्टी में जान है। उल्लेखनीय है कि पार्टी की ओर से बीते दिवस बंदना निगम को अधिकृत प्रत्याशी की सूची में नामित किया गया था जबकि संशोधित सूची जारी कर दीपाली सिंह को प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

ये भी पढ़े-   राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में चमकी परिषदीय स्कूलों की प्रतिभाएं

संगठन कर्ताओं का मानना है कि दीपाली सिंह बंदना से अधिक प्रभावी तथा परिणाम कारी साबित होंगी और सपा इस सीट पर अपनी पूरी जान लगा कर जीत हासिल करना चाहती है। बताते चलें कि दीपाली सिंह पूर्व चेयरमैन जितेंद्र सिंह गुड्डन की पत्नी है जो अभी हाल ही में पार्टी में शामिल हुए थे हालांकि अकबरपुर युवक व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश चंद्र अग्रवाल बीते कई वर्षों से न केवल समाजवादी क्रियाकलापों से जुड़े रहे बल्कि इस चुनाव में भी प्रत्याशिता की दौड़ में थे किन्तु पार्टी ने उन्हें एक बार फिर निराश किया और पहले वंदना सिंह और फिर दीपाली सिंह को टिकट थमा दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button