कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

आगामी निर्वाचन की दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने ईवीएम तथा वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग की समीक्षा

जिलाधिकारी आलोक सिंह के नेतृत्व में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के प्रयोग हेतु ईवीएम तथा वीवी पैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग का कार्य चल रहा है, इसके संबंध में जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अपर जिला अधिकारी प्रशासन जेपी गुप्ता द्वारा अपने कार्यालय में एक बैठक की गई।

अमन यात्रा, कानपुर देहात। जिलाधिकारी आलोक सिंह के नेतृत्व में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के प्रयोग हेतु ईवीएम तथा वीवी पैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग का कार्य चल रहा है, इसके संबंध में जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अपर जिला अधिकारी प्रशासन जेपी गुप्ता द्वारा अपने कार्यालय में एक बैठक की गई।

जिसमें समस्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया कि ईवीएम की एफएलसी के कार्य के समय उपस्थित रहें तथा पुनरीक्षण के कार्य में सहयोग हेतु अपनी-अपनी पार्टियों के बीएलए भी नियुक्त करें। इस मौके पर समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधी उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button