कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: बरौर टूर्नामेंट में अकबरपुर का ट्रॉफी पर कब्जा,फाइनल में मोहम्मदपुर को हराया

जीत और हार एक सिक्के के दो पहलू: जिला पंचायत सदस्य संजय सचान

Story Highlights
  • खेल को खेल भावना से खेलें असफलता पर न हों निराश: निहारिका सिंह
  • फाइनल मैच में अकबरपुर ने मोहम्मदपुर को 4 रनों से हराकर जीती ट्रॉफी।
  • बरौर के जेबीसी मैदान पर 13 दिवसीय जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन।

पुखरायां। कानपुर देहात के बरौर कस्बे के जेबीसी मैदान पर चल रही 13 दिवसीय जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का गुरुवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ।यह आयोजन जय भारत क्रिकेट क्लब व पटेल क्लब के तत्वाधान में आयोजित किया गया।क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम दिन सेमी फाइनल व फाइनल मैच खेले गए।मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य संजय सचान,स्वर्गीय चौधरी नरेंद्र सिंह की सुपौत्री निहारिका सिंह,चेयरमैन प्रतिनिधि पुखरायां करुणाशंकर दिवाकर समेत विशिष्ट अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ कराया।

फाइनल मैच अकबरपुर व मोहम्मदपुर टीमों के मध्य खेला गया।जिसमें अकबरपुर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मोहम्मदपुर को परास्त कर ट्रॉफी पर कब्जा किया।टूर्नामेंट के समापन पर खिलाड़ियों के सम्मान में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया तथा मौजूद खिलाड़ियों व लोगों को संबोधित भी किया गया।क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतिम दिन गुरुवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला निजामी क्लब बरौर व मोहम्मदपुर के बीच खेला गया।निजामी क्लब बरौर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 105 रनों का स्कोर खड़ा किया।जवाब में मोहम्मदपुर की टीम ने 9.4 ओवर में 106 रन बनाकर यह मैच अपने पक्ष में कर लिया।

दूसरा सेमीफाइनल मैच राजपुर और अकबरपुर टीमों के मध्य खेला गया।राजपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 84 रन बनाए।जवाब में अकबरपुर की टीम ने 6 ओवर में सात विकेट खोकर यह मैच जीत लिया।तत्पश्चात फाइनल मुकाबले का रोमांश शुरू हुआ।फाइनल मैच अकबरपुर और मोहम्मदपुर के बीच खेला गया।अकबरपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 122 रनों का स्कोर खड़ा किया।जवाब में मोहम्मदपुर की टीम ने भी बेहतर प्रदर्शन किया परन्तु लक्ष्य को पाने में असफल रही।

मोहम्मदपुर की टीम मात्र 119 रनों पर ही सिमटकर रह गई और अकबरपुर ने यह मैच चार रनों से जीत ट्रॉफी अपने कब्जे में की।परिणाम चाहे कुछ भी रहा हो लेकिन फाइनल मुकाबला बहुत ही रोमांचक रहा।इस बीच दर्शकों ने भी खिलाड़ियों का खूब उत्साहवर्धन किया।मैच में अंपायर की भूमिका प्रभांश सचान,सनी सचान,विकास सचान व ज्ञानेंद्र मिश्रा ने निभाई, कमेंट्रेटर की भूमिका संदीप व गुरई अवस्थी ने तथा स्कोरर की भूमिका आशीष कश्यप व विनीत कमल ने निभाई।कार्यक्रम का सफल संचालन निशांत सचान ने किया।टूर्नामेंट के समापन पर खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य संजय सचान,निहारिका सिंह,चेयरमैन प्रतिनिधि करुणाशंकर दिवाकर,प्रधान प्रतिनिधि सुरजीत कुमार,प्रदीप सचान समेत विशिष्ट अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी,नगद पुरस्कार व अन्य उपहार भेंटकर उनका उत्साहवर्धन किया।मौजूद खिलाड़ियों व लोगों को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य संजय सचान ने कहा कि जीत व हार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।सभी खिलाड़ी हार जीत की भावना को छोड़ अपने बेस्ट के लिए खेलें।हार जीत केवल विकल्प हैं।एक टीम की जीत दूसरी टीम की हार पर टिकी होती है।

इसलिए जीत के साथ हार को भी सहर्ष स्वीकार करते हुए खेल के साथ हमेशा जुड़े रहें।निहारिका सिंह ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि जो प्रतिभागी विजेता हुए हैं वो अपने और श्रेष्ठ के लिए प्रयास करें और जो विजेता नहीं हुए हैं वो भी अपने आपको और बेहतर करने का संकल्प लें।चेयरमैन प्रतिनिधि करुणाशंकर दिवाकर ने कहा कि अपने आप को रचनात्मक बनाना जरूरी है।कुछ नया करना ,अच्छा खेलना जरूरी है।

ये जरूरी नहीं है कि आप प्रतियोगिता के लिए क्रिएटिव बनें या जीतने के लिए ही खेल चुनें।खेल को खेल भावना से ही खेलना चाहिए।खेल में द्वेष की भावना नहीं होनी चाहिए।कार्यकम के दौरान मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं बैच लगाकर स्वागत सम्मान किया गया।अतिथियों ने आयोजकों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी एवं भविष्य में हर संभव मदद का आश्वासन दिया साथ ही उन्होंने युवाओं को नशामुक्ति,खेल से जुड़े रहने और महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया।

इस मौके पर टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक अमन सचान कातिया, इंजीनियर नकुल सचान,डॉक्टर सोनेलाल सचान,पटेल विद्यापीठ इंटर कॉलेज के प्रबंधक सत्येंद्र सचान,संतोष सचान,अमरनाथ सचान, डॉक्टर जनमेजय सचान, खिल्लन उपाध्याय,केशव शर्मा,विक्रम सचान,सनी सचान,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरजीत कुमार,राघवेंद्र सिंह,एडवोकेट सतनाम सिंह,संजय,अभिषेक,दुर्गेश समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े-  शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी पहुंचे माध्यमिक शिक्षा निदेशक कार्यालय लखनऊ

 

Related Articles

AD
Back to top button