कानपुर देहात: मीनापुर में 24 व 25 दिसंबर को दो दिवसीय बॉलीवॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन,विजेता व उपविजेता टीमों को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार
कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, जिलाध्यक्ष रेणुका सचान समेत क्षेत्रीय गणमान्य रहेंगे मौजूद

पुखरायां। कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के मीनापुर गांव में आगामी 24 व 25 दिसंबर को दो दिवसीय बॉलीवॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जाएगा।प्रतियोगिता का शुभारंभ विकासखंड मलासा के ब्लॉक प्रमुख स्वतंत्र पासवान के कर कमलों द्वारा किया जाएगा।प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राकेश सचान व विशिष्ट अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
वहीं इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।इस आशय की जानकारी आयोजक मंडल ने दी है।सुभाष क्लब बॉलीवॉल के आयोजक मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि मीनापुर गांव में 24 व 25 दिसंबर को दो दिवसीय भव्य बॉलीवॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख स्वतंत्र पासवान के द्वारा किया जाएगा।प्रतियोगिता के पहले दिन 24 दिसंबर को ग्रामीण क्षेत्र की टीमें अपना कौशल दिखाएंगी।
प्रतियोगिता के समापन पर कैबिनेट मंत्री राकेश सचान,जिलाध्यक्ष रेणुका सचान मौजूद रहेंगे।विशिष्ट अतिथि के तौर पर वरिष्ठ समाजसेवी विजय सचान,अनूप सचान,संजय सचान, नीतम सचान,डॉक्टर सोनेलाल सचान,नीरज सचान,जुनैद पहलवान,अरुण यादव,रामफल कटियार,डॉक्टर अमित कटियार,अनिल सचान,भाजपा जिला मंत्री डिम्पल सचान आदि मौजूद रहेंगे।
वहीं दो दिवसीय बॉलीवॉल प्रतियोगिता के सफल आयोजन में बॉलीवॉल क्लब के अध्यक्ष शिवकुमार सचान,सुजीत कुमार,डॉक्टर रुद्रप्रकाश आर्य,अरविंद सचान,देवेंद्र सचान,अनिल सचान,दयाशंकर प्रजापति,वेद प्रकाश आर्य, ओम शंकर सचान,धर्मेंद्र सचान,आलोक आर्य,संतोष कुमार सचान,नरेश कुमार सचान,महेश संखवार,चंद्रप्रकाश सचान आदि गणमान्य महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।प्रतियोगिता के समापन पर विजेता व उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था की समीक्षा के बाद अकबरपुर थाने का औचक निरीक्षण किया



