कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूजशिक्षा

कानपुर देहात: राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि अब 31 अगस्त

इस वर्ष की मुख्य थीम सतत विकास के लिए विज्ञान एवं नवाचार रखी गई है।

राजेश कटियार, कानपुर देहात। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के तत्वावधान में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस (आयु वर्ग 10–17 वर्ष) में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी पत्र के अनुसार पोर्टल पर पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि को पहले से निर्धारित 15 अगस्त से बढ़ाकर अब 31 अगस्त कर दिया गया है।

इस वर्ष की मुख्य थीम सतत विकास के लिए विज्ञान एवं नवाचार रखी गई है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बाल वैज्ञानिकों में विज्ञान और रिसर्च के प्रति रुचि पैदा करना है। बीएसए आशीष कुमार पाण्डेय ने जनपद के समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने ब्लॉक के सभी बेसिक विद्यालयों को इस संबंध में तुरंत सूचित करें।

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, अनुसंधान क्षमता और पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने जिले के सभी स्कूलों से अधिकाधिक छात्र-छात्राओं को इस मंच पर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने की अपेक्षा की है।

Related Articles

AD
Back to top button