उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

20 वर्षीय युवती हुई लापता, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर गुमशुदा युवती की शुरू की तलाश

10 मार्च 2024 की शाम करीब 5:40 पर रूरा थाना क्षेत्र के तिगाई गांव स्थित अपने घर से बाजार जाने की बात कह कर निकली एक 20 वर्षीय युवती अचानक लापता हो गई

कानपुर देहात।10 मार्च 2024 की शाम करीब 5:40 पर रूरा थाना क्षेत्र के तिगाई गांव स्थित अपने घर से बाजार जाने की बात कह कर निकली एक 20 वर्षीय युवती अचानक लापता हो गई।काफी समय बाद तक बाजार से घर वापस न लौटने पर उपरोक्त युवती की उसके परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया तत्पश्चात उपरोक्त युवती के पिता ने रूरा थाने पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी तत्पश्चात पुलिस ने गुमशुदा युवती के पिता की तहरीर पर उसकी गुमशुदगी दर्ज करके उसकी खोजबीन करनी शुरू कर दी है…, रूरा थाना क्षेत्र के तिगाई गांव निवासी गोविंद पुत्र नन्नू सिंह ने पुलिस को बताया है कि उसकी 20 वर्षीय पुत्री काल्पनिक नाम रिया 10 मार्च 2024 की शाम करीब 5:40 पर अपने घर से बाजार जाने की बात कह कर गई थी देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटी तो उपरोक्त लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया।पुलिस ने बताया है कि गोविंदा की तहरीर पर उपरोक्त युवती की गुमशुदगी की दर्ज कर ली गई है तथा उपरोक्त युवती की तलाश की जा रही है।

Related Articles

AD
Back to top button