कानपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

संजय संखवार बनाए गए बहुजन समाज पार्टी से विधानसभा अध्यक्ष

घाटमपुर कस्बे के जवाहर नगर पश्चिम में रहने वाले संजय संखवार को बहुजन समाज पार्टी से घाटमपुर विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है। विधानसभा अध्यक्ष की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

घाटमपुर कानपुर नगर। घाटमपुर कस्बे के जवाहर नगर पश्चिम में रहने वाले संजय संखवार को बहुजन समाज पार्टी से घाटमपुर विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है। विधानसभा अध्यक्ष की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। वही आगामी 2027 में होने वाले चुनाव को देखते हुए पार्टी द्वारा संजय संखवार को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। नवीन मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में सोमवार दोपहर को हुई बैठक में उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री कु. मायावती के आदेश के अनुसार उन्हें मनोनीत किया गया है।

2027 के विधानसभा चुनाव में वह पार्टी को घाटमपुर से विजयी बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस दौरान मौके पर विधानसभा सभा प्रभारी अखिलेश पाल व राजू कुरील, विधानसभा प्रभारी, बी आर आहिरवार, देवेन्द्र कुशवाहा जिला महासचिव, हेमन्त प्रताप सिंह सेक्टर इंचार्ज, दशरथ विद्यार्थी , कमलेश संखवार, आर के गौतम रविराज, महावीर संखवार, नरेंद्र भैया आदि लोग मौजूद रहे।.

Related Articles

AD
Back to top button