कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अलग-अलग रोगों से पीड़ित करीब 300 मरीजों का किया गया उपचार

भोगनीपुर तहसील के पुखरायां कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को अलग-अलग रोग से पीड़ित करीब 300 मरीजों का उपचार वहां मौजूद डॉक्टरों द्वारा किया गया तथा उन्हे औषधि वितरित की गई।

Story Highlights
  • नाक,कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ मनोज ने लोगों को बदलते मौसम के चलते बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स भी दिए।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। भोगनीपुर तहसील के पुखरायां कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को अलग-अलग रोग से पीड़ित करीब 300 मरीजों का उपचार वहां मौजूद डॉक्टरों द्वारा किया गया तथा उन्हे औषधि वितरित की गई। इस अवसर पर नाक,कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ मनोज ने लोगों को बदलते मौसम के चलते बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स भी दिए।शविवार को पुखरायां कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौसम परिवर्तन के चलते मरीजों को भींड दिखी।जहां पर अलग अलग रोग से पीड़ित करीब 300 मरीजों का उपचार नाक ,कान,गला,रोग विशेषज्ञ डॉ मनोज तथा डॉक्टर गोविंद प्रसाद द्वारा किया गया।

ये भी पढ़े-  पोषण अभियान में जनपद को मिला दूसरा स्थान

डॉक्टर मनोज ने बताया कि शनिवार को स्वास्थ्य केंद्र में सर्वाधिक वायरल से पीड़ित मरीजों का उपचार उनके द्वार किया गया वहीं जुकाम,खांसी तथा पेट की बीमारी से संबंधित मरीजों ने भी वहां पहुंचकर अपना उपचार कराया तथा उन्हे औषधि भी वितरित की गई।इस अवसर पर उन्होंने लोगों को मौसम परिवर्तन के चलते बीमारी के प्रति एहतियात बरतने की सलाह दी।

PHOTO 15

रात्रि के समय में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करने तथा बीमारी की स्थिति में योग्य चिकित्सक से परामर्श लेने व जांच उपरांत ही मेडिसन का सेवन करने की बात भी कही।इस मौके पर समस्त स्टाफ के लोग भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button