उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में युवक पर लगा नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप,रिपोर्ट दर्ज

कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने रविवार को एक युवक पर अपनी नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर भगा के जाने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है

Story Highlights
  • पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने रविवार को एक युवक पर अपनी नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर भगा के जाने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी समेत आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने रविवार को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि बीते 31 जनवरी की रात्रि करीब 11 बजे केशी गांव निवासी इमरान उसकी नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया।उसकी पुत्री करीब एक लाख रूपये के गहनें भी अपने साथ में ले गई है।काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका है।थाना प्रभारी कालीचरन कुशवाहा ने बताया कि रिपोर्ट में कर ली गई है।किशोरी समेत आरोपी की तलाश की जा रही है।

Related Articles

AD
Back to top button