क्रिकेट प्रतियोगिता का ग्राम प्रधान मो नफीस ने फीता काटकर किया भव्य उद्घाटन
भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत अकोढी का मजरा विजयसिंहपुर में सोमवार को युवा क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ फीता काटकर किया गया।क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम प्रधान मो नफीस ने फीता काटकर किया

- पहले दिन गौरियापुर ने अकोढी तथा घाटमपुर ने हारामऊ को पछाड़ जीता खिताब
- खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं,खेल को खेल भावना से ही खेलना चाहिए
पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत अकोढी का मजरा विजयसिंहपुर में सोमवार को युवा क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ फीता काटकर किया गया।क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम प्रधान मो नफीस ने फीता काटकर किया।इस दौरान प्रतियोगिता के पहले दिन कुल चार मैच खेले गए।पहला मैच अकोढी व गौरियापुर के मध्य खेला गया।अकोढी ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 10 ओवर में 51 रन बनाकर गौरियापुर की टीम के सामने जीत के लिए 52 रनों का लक्ष्य रखा।जवाब में गौरियापुर की टीम ने 52 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।दूसरा मैच हारामऊ तथा घाटमपुर के मध्य खेला गया।घाटमपुर की टीम ने बल्लेबाजी कर निर्धारित ओवरों में 75 रन बनाए।जवाब में घाटमपुर की टीम ने 81 रन बनाकर मैच अपने पाले में कर लिया।मैच में निर्णायक की भूमिका रत्नेश बाजपेई तथा अंशू तिवारी ने निभाई जबकि कमेंट्रेटर की भूमिका आवेद ने वहीं स्कोरर की भूमिका अनुराग तिवारी ने निभाई।
इस दौरान दर्शकों ने भी खिलाड़ियों का खूब उत्साहवर्धन किया।मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान मो नफीस ने कहा कि खेल हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।खेल खेलने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है।खेल को खेल भावना से ही खेलना चाहिए।खेल में द्वेष की भावना नहीं होनी चाहिए।इस मौके पर साजिद,कन्हैया,अनुज,मौसम, प्राँशु,दिपांशु,राजन,दीपक,अक्षय, राजा,शाह आलम समेत बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।



