कानपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सजेती-बरीपाल मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग 25 अगस्त से बंद, मरम्मत कार्य शुरू

सजेती से बरीपाल के बीच पड़ने वाले रेलवे समपार संख्या-50 (किमी 1381/5-6) पर मरम्मत कार्य के चलते 25 अगस्त से सड़क यातायात बंद रहेगा।

कानपुर नगर: सजेती से बरीपाल के बीच पड़ने वाले रेलवे समपार संख्या-50 (किमी 1381/5-6) पर मरम्मत कार्य के चलते 25 अगस्त से सड़क यातायात बंद रहेगा। यह कार्य 25 अगस्त, 2025 को सुबह 7 बजे से शुरू होकर 1 सितंबर, 2025 को शाम 6 बजे तक चलेगा।

यह मरम्मत कार्य हमीरपुर-घाटमपुर रेल सेक्शन पर रेलवे यातायात की सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस दौरान, समपार संख्या-50 पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से रोक दी जाएगी।


वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था

 

यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए एक वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है। यात्री बरीपाल से समपार फाटक संख्या-48, आनूपुर होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।

नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस कार्य में सहयोग करें और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।

Related Articles

AD
Back to top button