कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बरौर के नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज सचान का माला पहना जगह-जगह हुआ स्वागत

भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला के द्वारा घोषित किये गए बरौर के नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष पंकज सचान को बनाये जाने पर लोगो ने हर्ष व्यक्त किया है।बरौर कस्बे में मुकेश द्विवेदी, दीपक सेन, ज्ञानेंद्र सचान, पूर्व प्रधान अरूण सचान, महेश सचान, जीतेंद्र सिंह गुड्डू, अंकित शुक्ल ने माला पहना कर स्वागत किया।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला के द्वारा घोषित किये गए बरौर के नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष पंकज सचान को बनाये जाने पर लोगो ने हर्ष व्यक्त किया है।बरौर कस्बे में मुकेश द्विवेदी, दीपक सेन, ज्ञानेंद्र सचान, पूर्व प्रधान अरूण सचान, महेश सचान, जीतेंद्र सिंह गुड्डू, अंकित शुक्ल ने माला पहना कर स्वागत किया।

photo 14

उपस्थित पार्टी के बूथ अध्यक्षों ने कहा कि पंकज सचान के मण्डल अध्यक्ष बनाये जाने पर सभी को खुशी है क्योंकि वह हमेशा पार्टी के लिए अथक परिश्रम से कार्य करते रहें है। उनके मण्डल अध्यक्ष बनने पर संगठन को मजबूती मिलेगी।

photo 15

मंडल अध्यक्ष ने भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला का धन्यवाद ज्ञापित किया।कहा की पार्टी ने जो दायित्व सौंपा है उसका ईमानदारी से निर्वाहन करेगे और पार्टी कार्यकर्ताओं के कार्य के लिए लगातार हर संभव मदद के लिए तत्पर रहेंगे। कार्यकर्ताओ के सहयोग से ये दायित्व मिला है।भाजपा सरकार में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लोगो को लाभान्वित किया जा रहा है।

Related Articles

AD
Back to top button