अपना देशउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अखिलेश यादव और आजम खान ने लोकसभा से दिया इस्तीफा, यूपी पर फोकस

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया है. वह आजमगढ़ से 2019 में लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे. इसके साथ ही, पार्टी के नेता आजम खान ने भी संसद सदस्यता से मंगलवार को अपना इस्तीफा दे दिया है. अखिलेश यादव पहली बार यूपी विधानसभा चुनाव में करहल सीट से किस्मत आजमाई थी.

लखनऊ,अमन यात्रा  :  समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया है. वह आजमगढ़ से 2019 में लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे. इसके साथ ही, पार्टी के नेता आजम खान ने भी संसद सदस्यता से मंगलवार को अपना इस्तीफा दे दिया है. अखिलेश यादव पहली बार यूपी विधानसभा चुनाव में करहल सीट से किस्मत आजमाई थी. अब उन्होंने लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा देकर विधानसभा में विपक्ष की भूमिका निभाने का फैसला किया है.

गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने 67 हजार 504 वोटों के अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार को करहल सीट पर शिकस्त दी थी.  अखिलेश के खिलाफ बीजेपी ने केन्द्रीय मंत्री एसपी बघेल को करहल सीट पर चुनाव मैदान में उतारा था.  उन्हें 80 हजार 692 वोट मिले थे. करहल सीट को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button