कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

थाना प्रभारी ने हमराहियों संग पैदल गस्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया

आगामी त्योहारों को देखते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य हेतु गुरुवार को बरौर कस्बे में थाना प्रभारी ने हमराहियों संग पैदल गस्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया।इस अवसर पर उन्होंने दोपहिया तथा चार पहिया वाहनों के कागजात जांचे तथा उपद्रवियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किए जाने की बात कही।

Story Highlights
  • दोपहिया तथा चार पहिया वाहनों के कागजात जांचे तथा उपद्रवियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किए जाने की बात कही।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। आगामी त्योहारों को देखते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य हेतु गुरुवार को बरौर कस्बे में थाना प्रभारी ने हमराहियों संग पैदल गस्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया।इस अवसर पर उन्होंने दोपहिया तथा चार पहिया वाहनों के कागजात जांचे तथा उपद्रवियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किए जाने की बात कही।

गुरुवार की शाम थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश हेतु हमराहियों संग कस्बे में पैदल गस्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया।इस दौरान उन्होंने रास्ते से गुजरने वाले संदिग्धों से पूंछताछ की तथा दोपहिया व चार पहिया वाहनों को रोककर वाहन स्वामियों से उनके कागजात जांचे वहीं बगैर हेलमेट पहने वाहन चालकों को कड़ी हिदायत दी।सड़क किनारे खड़े वाहन स्वामियों को कड़ी हिदायत दी ताकि चौराहे पर जाम की समस्या उत्पन्न न हो सके।इस दौरान उन्होंने मौजूद लोगों से कहा कि कानून व्यवस्था कायम रखने में पुलिस की मदद करें।इस दौरान अगर कोई व्यक्ति अशांति उत्पन्न करने का प्रयास करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि उस पर त्वरित कार्रवाई हो सके।

कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।ऐसे लोगों के विरुद्ध पुलिस सख्त कार्यवाही करेगी।इस मौके पर एस आई अनिलेश कुमार, एस आई राजेश कुमार, एस आई गुरेंद्र प्रताप सिंह समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button