अपना देशउत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

डॉ. विवेक द्विवेदी एआईफुक्टो के उपाध्यक्ष मनोनीत

महाविद्यालय में एआईफुक्टो के उपाध्यक्ष चुने जाने पर डा विवेक द्विवेदी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। महाविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने डॉ विवेक द्विवेदी का माल्यार्पण एवं शाल्यार्पण कर स्वागत किया।

अमन यात्रा ब्यूरो,अकबरपुर : महाविद्यालय में एआईफुक्टो के उपाध्यक्ष चुने जाने पर डा विवेक द्विवेदी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। महाविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने डॉ विवेक द्विवेदी का माल्यार्पण एवं शाल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान डॉ विवेक द्विवेदी ने शिक्षक संघ के इतिहास एवं संघर्षों की चर्चा करते हुए शिक्षकों से शिक्षक अनुरूप आचरण करने की अपील की।

इस दौरान कानपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ की महाविद्यालय कार्यकारिणी का गठन हुआ जिसमें अध्यक्ष प्रो रामकृष्ण चतुर्वेदी मंत्री  डॉ अभिनव सिंह उपाध्यक्ष डॉ सीमा द्विवेदी एवं संयुक्त मंत्री के पद पर डॉ रश्मि पांडे को निर्विरोध चुना गया। नवीन कार्यकारिणी का सभी शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने स्वागत किया। इस दौरान डॉ देश दीपक द्विवेदी, मिंटू चतुर्वेदी, अनिल कुमार शुक्ला, नामित सभासद, गोपाल सैनी, आदि ने नवीन कार्यकारिणी चयन पर हर्ष व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button