कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

नवाकांत सोसाइटी के तत्वाधान में मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अटवा गांव में नवाकांत सोसाइटी के तत्वाधान में रविवार को स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।इस अवसर पर करीब 100 लोगों को निशुल्क सलाह व उपचार कर दवा वितरित की गई तथा मौजूद लोगों को संबोधित भी किया गया।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अटवा गांव में नवाकांत सोसाइटी के तत्वाधान में रविवार को स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।इस अवसर पर करीब 100 लोगों को निशुल्क सलाह व उपचार कर दवा वितरित की गई तथा मौजूद लोगों को संबोधित भी किया गया।

photo 21 1 1

रविवार को तहसील क्षेत्र के अटवा गांव में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।जहां पर करीब 100 लोगों का निशुल्क उपचार मौजूद चिकित्सक धर्म सिंह द्वारा किया गया तथा उन्हें दवा वितरित की गई।मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए सोसाइटी के हरिओम त्यागी ने कहा कि नवाकान्त सोसायटी भारत देश के कई राज्यों में सोशल वर्क का कार्य कर रही है।समिति द्वारा जरूरतमंदों को लगातार मदद का  कार्य किया जा रहा है।

यह सारा कार्य समिति के डायरेक्टर कांतिलाल जी के सहयोग से संचालित किया जा रहा है।इस मौके पर संदीप कुमार,अमन गौतम,अवधेश गौतम,वीरेंद्र कुमार,अनूप गौतम,सहित बड़ी संख्या में महिलाएं,पुरुष मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button