कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

तेज आंधी के चलते झोपड़ी में लगी आग, ग्रहस्थी का सामान जलकर ख़ाक

रौर थाना क्षेत्र के रसालपुर गांव में सोमवार दोपहर आई तेज आंधी के कारण एक बंगला नुमा छप्पर में अज्ञात कारणों से  लगी आग से कुछ नगदी सहित ग्रहस्ती का सामान जलकर राख हो गया ग्रामीणों के द्वारा मसक्कत कर आग बुझाई गई लेखपाल ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजने की बात कही।

बरौर, ब्रजेन्द्र तिवारी। बरौर थाना क्षेत्र के रसालपुर गांव में सोमवार दोपहर आई तेज आंधी के कारण एक बंगला नुमा छप्पर में अज्ञात कारणों से  लगी आग से कुछ नगदी सहित ग्रहस्ती का सामान जलकर राख हो गया.  ग्रामीणों के द्वारा मसक्कत कर आग बुझाई गई लेखपाल ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजने की बात कही। बरौर थाना क्षेत्र की रसालपुर गांव निवासी अशोक की पत्नी सोनी देवी ने बताया कि वह गांव के बाहर करीब दो वर्ष से बंगला नुमा छप्पर डालकर अपने सास ससुर व बच्चों के साथ रह रही है.

bar

सोमवार की सुबह लगभग 9 बजे वह खाना बनाकर बरौर बाज़ार करने चली आई थी तभी दोपहर के समय तेज आंधी आने के कारण अज्ञात कारणों से उसके बंगले में आग लग गई जिससे उसका कुछ नगदी सहित ग्रहस्ती का सारा सामान जलकर राख हो गया. आग की लपटें देख ग्रामीणों ने मसक्कत कर पास तालाब से पानी डालकर आग बुझाई.  वहीं इस बाबत संबंधित लेखपाल किशन कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी क्षति का आकलन कर लिया गया है रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button