कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

किया गया परिजनों के सुपुर्द,परिजन हुए गदगद, पुलिस टीम की भूरि भूरि प्रशंसा

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी बहनों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल बरामद कर लिया है।बच्चियों को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है।बच्चियों को सकुशल देख परिजन गदगद हो गए।

बताते चलें कि थाना क्षेत्र के नाही जूनिया की रहने वाले धर्मेंद्र कुमार की पुत्रियां लक्ष्मी 12 वर्ष और प्रीति 7 वर्ष बीते रविवार की सुबह घर से जंगल में लकड़ियां लेने के वास्ते गईं थीं।परंतु घर वापस नहीं लौटीं।काफी खोजबीन के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल सका था।तत्पश्चात परिजनों ने किशोरियों की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना गजनेर में दर्ज कराई थी।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरियों की तलाश शुरू की।सीसीटीवी फुटेज का सहारा लिया गया।

ये भी पढ़े- संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

एसओजी व सर्विलांस टीम की भी मदद ली गई।मंगलवार को पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों किशोरियों को सकुशल बरामद कर लिया।किशोरियों को विधिक कार्यवाही के पश्चात उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।बच्चियों को सकुशल देख परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।उन्होंने पुलिस टीम की भूरि भूरि प्रशंसा की।प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि किशोरियों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है।

ये भी पढ़े- डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

Related Articles

AD
Back to top button