कानपुर देहात में छत से गिरकर अधेड़ की मौत
परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस कार्यवाही में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।गजनेर थाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी में एक अधेड़ उम्र व्यक्ति की छत से गिरकर मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच पड़ताल में जुट गई है।
मृतक की पहचान मदनलाल 55 वर्ष निवासी यादव की मठिया थाना बकेवर जनपद इटावा के रूप में हुई है।घटना की सूचना यूपीएसआईडीसी के अमित कुमार ने पुलिस को दी।अमित ने बताया कि मदनलाल छत से गिरकर घायल हो गया है।सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी ग्रोथ सेंटर सुनील सिसोदिया पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल मदनलाल को तत्काल एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।जहां मौजूद चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटना की सूचना मिलने पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



