उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

भोगनीपुर थाने में एएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में शनिवार को जनपद के विभिन्न थानों में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री आलोक प्रसाद ने थाना भोगनीपुर में आए फरियादियों की समस्याओं को बेहद गंभीरतापूर्वक सुना

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में शनिवार को जनपद के विभिन्न थानों में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री आलोक प्रसाद ने थाना भोगनीपुर में आए फरियादियों की समस्याओं को बेहद गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों का निस्तारण पूरी गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ किया जाए, ताकि पीड़ितों को त्वरित न्याय मिल सके। इस दौरान एएसपी ने लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए ढिलाई बरतने वाले कर्मचारियों को सख्त लहजे में सुधरने की चेतावनी भी दी।

Related Articles

AD
Back to top button