कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: यमुना नदी के किनारे मिला अज्ञात महिला का शव, जलप्रवाह की आशंका

शव के पंचायतनामा की कार्यवाही की गई है।शव के शिनाख्त के प्रयास कराए जा रहे हैं।

कानपुर देहात के अमराहट थाना क्षेत्र में अमराहट किला घाट स्थित श्मशान घाट के सामने यमुना नदी के किनारे एक महिला का शव उतराते मिला।घटना की सूचना करियापुर निवासी जाहिर सिंह ने पुलिस को दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की।फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्र कराए गए।तत्पश्चात एस आई आदेश तिवारी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि अज्ञात महिला का शव यमुना नदी के किनारे उतराता मिला।श्मशान घाट पर उक्त शव के जलप्रवाह किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

शव पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।शव पर धार्मिक चुनरी मौजूद है।शव के पंचायतनामा की कार्यवाही की गई है।शव के शिनाख्त के प्रयास कराए जा रहे हैं।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात: प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद में भव्य आयोजन

Related Articles

AD
Back to top button