कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

भुगतान की ई-पेंशन पोर्टल प्रक्रिया का हुआ शुभारम्भ

उत्तर प्रदेश शासन की कल्याणकारी योजनाओं के अन्तर्गत शासन द्वारा पेंशनरों को ऑन-लाइन जीवित प्रमाण पत्र प्रस्तुत किये जाने की सुविधा पूर्व में ही प्रदान की जा चुकी है।

कानपुर देहात,अमन यात्रा  :  उत्तर प्रदेश शासन की कल्याणकारी योजनाओं के अन्तर्गत शासन द्वारा पेंशनरों को ऑन-लाइन जीवित प्रमाण पत्र प्रस्तुत किये जाने की सुविधा पूर्व में ही प्रदान की जा चुकी है। वर्तमान में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा पेंशनरों के सेवानैवृत्तिक लाभ सम्बन्धी भुगतान प्रक्रिया सुगम बनाते हुए ससमय पेंशन राशिकरण एंव उपादान भुगतान की ई-पेंशन पोर्टल प्रक्रिया का भी शुभारम्भ किया जा चुका है इसी क्रम मे पेंशनरों की सुविधा हेतु कोषागार निदेशालय के निर्णय के अनुसार कोषागार कानपुर देहात के समस्त पेन्शनरों को सूचित किया जाता है कि कोषागार निदेशालय द्वारा पेंशन / पारिवारिक पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनर्स को स्मार्ट फोटो आई०डी० कार्ड की सुविधा दिया जाना प्रस्तावित है।

ये भी पढ़े-  सीडीओ सौम्या ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे तिरंगा निर्माण कार्य का लिया जायजा

उपरोक्त जानकारी देते हुए वरिष्ठ कोषाधिकारी के के पाण्डेय ने कोषागार कानपुर देहात के समस्त पेन्शनरों से अनुरोध है कि प्रस्तावित स्मार्ट फोटो आई०डी० कार्ड तैयार किये जाने हेतु निर्धारित प्रारूप पर आवश्यक सूचना कोषागार कानपुर देहात को उपलब्ध कराने का कष्ट करे। निर्धारित प्रारूप कार्यालय कोषागार कानपुर देहात के सूचना पट्ट पर उपलब्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button